फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The woman's throat slit

युवती की गला रेतकर हत्या

Sun, 23 Oct 2016 10:54 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 23 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
The woman's throat slit
गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के पास शनिवार की रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने युवती की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को क्षत-विक्षत कर शव को एक ताल के पास दफनाने की कोशिश भी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उपजिलाधिकारी बाबू राम और क्षेत्राधिकारी श्रीराम ने घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन


रविवार को सुबह पिपरौली बड़ागांव के निकट एक ताल के समीप मिट्टी में दबा युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में वहां भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। युवती की गला रेतकर हत्या करने के बाद चेहरे को धारदार हथियार से प्रहार कर विकृत कर दिया गया था।
विज्ञापन


हत्या और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को मिट्टी में दबा दिए जाने की घटना से क्षेत्र में अटकलों का बाजार गर्म रहा। ग्रामीणों की सूचना पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसडीएम बाबू राम और सीओ श्रीराम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी प्राप्त की। सीओ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। देर रात तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed