फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The wife and son of the murder convict

पत्नी और बेटे का हत्यारोपी बंदी

Sun, 15 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 15 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The wife and son of the murder convict
क्राइम
मनियर क्षेत्र के बड़सरी जागीर निवासी मनोज सिंह ने शुक्रवार को पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। क्षेत्र में डबल मर्डर होने से सभी लोग अभी भी सहमे हैं।
विज्ञापन


बड़सरी जागीर निवासी मनोज सिंह की शादी रोहुआ निवासी नीलम सिंह से 1993 में हुई थी। दो पुत्र के जन्म के बाद पति-पत्नी के दांपत्य बंधन में खटास आने लगा। 2010 में मनोज सिंह ने कोर्ट में पत्नी से तलाक का वाद दाखिल किया था। इसमें पत्नी पर बार-बार नोटिस भेजवाना व पत्नी द्वारा लौटा देने की बात गजट भी करा दिया गया था।
विज्ञापन


मुकदमे का फैसला भी नजदीक था। वही पत्नी नीलम सिंह को एसडीएम बांसडीह तथा थाने की मदद से गुजारा भत्ता 25 किलो गेहूं, 15 किलो चावल, तीन लीटर मिट्टी का तेल तथा अन्य खर्च के लिए 2200 रुपये प्रतिमाह पति द्वारा देय था। पारिवारिक कलह दिन-प्रतिदिन उलझ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो मनोज सिंह एक निजी महाविद्यालय में शिक्षक था। इसके एवज में उसे छह हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलता था। इसमें पत्नी को  गुजारा भत्ता देने के बाद छोटे बच्चे रोहित की पढ़ाई तथा अपना खर्च भी वहन करना था। सूत्र की मानें तो पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे को नाजायज संबंध की दृष्टि से सशंकित रहते थे।


शुक्रवार की दोपहर में भी विवाद हुआ। उसके बाद मनोज सिंह ने प्लानिंग के तहत रात को जमकर शराब पी और अपना भोजन बनाने के लिए घर में बैठ गया और पत्नी और बड़े पुत्र राहुल की गतिविधि पर नजर डाले रहा। इस दौरान पत्नी नीलम सिंह ने राहुल से कहा कि छत पर बिस्तर लगा है। सोने चले जाओ, पुत्र अपने कान में इयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था। तब तक आरोपी ने पत्नी नीलम को गोली मार दी। आवाज सुनकर पुत्र दौड़कर आया तो दीवार की आड़ लेकर पुत्र को भी गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed