{"_id":"576d80a74f1c1b0550b47e11","slug":"the-body-was-found-in-the-pool-of-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में उतराता मिला अधेड़ का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में उतराता मिला अधेड़ का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
नगरा गांव के पचफोड़वा मुहल्ला स्थित पोखरे में शुक्रवार सुबह मछली पालन करने वाले नगरा निवासी ऐनुल हक (50) का शव उतराया मिला। गर्दन आैर सीने पर चोट के निशान देख बेटे ने हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
ऐनुल हक दो दशक से पचफोड़वा स्थित पोखरे में मछली पालन का कार्य करता था। पोखरा के किनारे झोपड़ी डालकर निगरानी के लिए रात को उसी में सोता था। गुरुवार सुबह सहरी के वक्त परिवार के लोग इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आया। मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो जवाब नहीं मिला।
इसी बीच किसी ने शव की सूचना परिवारजनों को दी। मौके पर एसपी मनोज कुमार झा और सीओ श्रीराम भी पहुंचे। चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।