फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Suspended clerk indulging in corruption

भ्रष्टाचार में लिप्त लिपिक किया गया सस्पेंड

Sat, 12 Aug 2017 12:08 AM IST
ballia
ballia Updated Sat, 12 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Suspended clerk indulging in corruption
आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम द्वारा पकड़े गए भ्रष्टाचार में लिप्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल एपी वर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। लिपिक पर घूस की मांग करने व कई अनियमितताओं में लिप्त रहने पर यह कार्रवाई हुई है ।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय में समय से कार्यभार ग्रहण न कराना, उनसे पैसे की मांग करना व उनको अनावश्यक दौड़ाने की शिकायत मिली थी । जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने वरिष्ठ लिपिक को निलंबित करने के लिए निर्देशित दिया था। यह भी ज्ञात हो कि गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर पांच सहायक अध्यापिकाओं की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन वरिष्ठ सहायक पवन श्रीवास्तव ने मात्र एक सहायक अध्यापिका के पदोन्नति की पत्रावली ही संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष चार सहायक अध्यापिकाओं  की पत्रावली उपलब्ध न कराए जाने, शिक्षकों को चयन वेतनमान, वेतन निर्धारण,  विनियमितीकरण के प्रकरण लंबित रखने में इनकी लापरवाही मिली है । इसके अलावा कन्या विद्याधन योजना में चेक वितरण की गई अनियमितता व जांच से संबंधित अभिलेख विवेचना अधिकारी को      प्राप्त न कराए जाने के मामले में दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed