फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sadak hadson me 2 ki maut

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 27 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 27 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Sadak hadson me 2 ki maut
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसों की वजह बाइक रही। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चलाने वालों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन



पहली दुर्घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर नंबरी गांव निवासी परशुराम पांडेय (70) शुक्रवार की देरशाम पांडेय डेरा बाजार गए थे, जहां एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर घटना के बाद बाइक सवार भी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


 
वहीं दूसरी घटना में बैरिया थाना क्षेत्र के योगेंद्र गिरी के मठिया के पास एक बाइक सवार स्कार्पियो से बचने के लिए पेड़ से टकरा गया। ग्राम बबुरापुररामपुर थाना बड़हरा भोजपुर बिार निवासी विशाल शाह (22) पुत्र लालसा शाही काजू, किशमिश बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार की दोपहर मांझी की तरफ से बैरिया आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ज्योंही योगेंद्र गिरी के मठिया के पास पहुंचा। पीछे से स्कार्पियो को देख उससे बचने के चक्कर में पेड़ से टकरा गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। किसी ने बैरिया पुलिस को सूचना दी। पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed