फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Robbed of millions of family members hostage

घरवालों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Thu, 19 Mar 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 19 Mar 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Robbed of millions of family members hostage
सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में बुधवार की रात पूर्व सैनिक के घर घुसे नकाबपोश डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और महंगे सामानों की लूटपाट की। परिवार के पांच लोगों को मारपीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर जल निगम के एक मिस्त्रत्त्ी को मारपीटकर उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। दोनों घटनाओं में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


जीराबस्ती गांव निवासी पूर्व सैनिक सत्य नारायण ठाकुर का परिवार रात में भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में जाकर सो गया। घर के आगे वाले कमरे में रिटायर्ड फौजी तथा उसकी पत्नी सोई थी। रात में करीब 12 बजे के बाद दस से बारह की संख्या में नकाब बांधे हथियारबंद बदमाश पहुंचे और मकान की बाउंड्री लांघकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने सत्य नारायण के कमरे का दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर पूर्व सैनिक ने जैसे ही दरवाजा खोला, हथियार और डंडे से लैस होकर डकैत अंदर घुस गए। विरोध करने पर सत्यनारायण की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे और उसे बचाना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डकैतों ने सबकी बारी-बारी से पिटाई की और मकान के अंदर घुस गए। फिर घर की महिलाओं को एक कमरे में बंधक बना दिया। हमले में सत्य नारायण ठाकुर (55), उसका बेटा अनिल ठाकुर (21), बेटी निशा (18), पूजा (14) तथा बहू रत्ना नंदा (22) घायल हो गई। इसमें सत्यनारायण तथा अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके बाद डकैतों ने इत्मीनान से घर में लूटपाट किया। रत्ना नंदा ने बताया कि डकैतों ने उनसे आलमारी की चाभी ली और उसमें से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान निकाल लिए। महिलाओं के शरीर पर मौजूद एक-एक गहने को उतरवा लिया। बताया कि उसकी ननद की शादी तय है। इसके लिए गहने बनवाए गए थे। डकैत ने करीब आठ लाख से अधिक के आभूषण, कीमती सामान, साड़ियां आदि लूट ले गए।

यहां पर लूटपाट के बाद डकैत रात में ही बगल में रेवटी लगाकर रह रहे जलनिगम के दो कर्मचारियों पर भी हमला बोल दिया। इसमें पप्पू सिंह किसी तरह बच गया, लेकिन दूसरे सिद्धार्थपुरी निवासी राजू (20) को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास से 40 हजार रुपये लूट लिए। दोनों जलनिगम की टंकी के लिए बोरिंग का कार्य करते थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सदर डीपी सिंह, सुखपुरा एसओ, हनुमानगंज चौकी प्रभारी आदि डकैतों की खोजबीन में जुट गए हैं।


 सीओ ने घटना का तत्काल खुलासा करने का भरोसा दिलाया। एसओ इल्ताफ हुसैन ने बताया कि बदमाश ज्यादा देर तक हमारे गिरफ्त से बाहर नहीं रह पाएंगे। जवान आपरेशन में उतर गए हैं। घायलों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उधर घटना के बाद प्रधान जितेंद्र सिंह चौहान ने पीड़ित के घर पहुंचकर हाल जाना। एसपी से पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed