{"_id":"585bdd7c4f1c1b774fe3b426","slug":"riya-hatyakand-abtak-nahi-hua-khulasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिया हत्याकांड: अब तक नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिया हत्याकांड: अब तक नहीं हुआ खुलासा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 22 Dec 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव के नौ दिनों बाद भी रिया हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी युवक और परिवार के सदस्यों को भी छोड़ दिया है। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी किशोरी रिया सिंह की हत्या करने के बाद उसका शव गांव के बगल में स्थित कवरखा ताल के किनारे पुवाल और मिट्टी से ढंक मिला था।
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। गांव के लोगों ने घटना के बाद गड़वार-नगरा मार्ग स्थित कुरेजी चट्टी पर जाम लगाकर जल्दी हत्याकांड के खुलासा की मांग की थी। मौके पर पहुंचे सीओ नगर केसी सिंह ने दो दिन के भीतर ही खुलासा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी प्रेमी के साथ ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
जिसमें सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने बताया कि चार माह के भीतर 6200 बार रिया से मनीष चौहान की बात हुई है। घटना की रात में भी चार मिनट तक उसकी बात रिकार्ड में है। बावजूद इसके पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रेमी के बयान के बाद रविवार के दिन मृतका के परिवार के सदस्यों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया।
विज्ञापन
लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं आया तो पुलिस ने परिवार के सदस्यों को छोड़ दिया। जबकि मृतका का पिता बार-बार कह रहा है कि अगर वह दोषी है तो उसे ही जेल भेजिए लेकिन इसका खुलासा कीजिए। सीओ नगर केसी सिंह ने बताया कि कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। परिवार के लोग ही जांच को गुमराह कर रहे हैं, जिससे गुत्थी को सुलझाने समय लग रहा।