{"_id":"5989fa724f1c1bbb1a8b497f","slug":"police-batons-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंाच शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंाच शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
ballia
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
लूटकांड के पकड़े गए आरोपियों का खुलासा करती एसपी सुजाता सिंह।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट, छिनैती, हत्या समेत अन्य मामलों में वांछित पांच बदमाश मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन 12-12 हजार के ईनामियां पांच शातिर बदमाशाें को स्वाट, रसड़ा कोतवाली व गड़वार पुलिस ने सवरा पुलिस चौकी के पीछे स्थित लोहता रेलवे क्रासिंग के पास लूट की तीन बाइक, बम, असलहे, जेवरात व नकदी के साथ गिरफ्तार किया। इन सभी शातिर बदमाशों पर जनपद समेत गैर जनपदों में लूट, छिनैती, हत्या आदि के दर्जनों मुकदमा दर्ज हैं।
पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा करते हुए एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गाजीपुर जिले के भुडकुडा थाना के ऐमावंशी गांव निवासी शिवशंकर सिंह पुत्र अमर नाथ सिंह, इसी थाने के अलीपुर मदरा गांव निवासी मुख्तार पुत्र मुमताज तथा इमरान पुत्र सुख्खन उर्फ मो. कमलाम अंसारी है। जबकि मऊ जिले के थाना सरायलखंसी के बरपुर निवासी विनीत यादव पुत्र भोला यादव तथा देवरिया जिले के थाना कोतवाली के वार्ड नंबर-पांच निवासी रजनीश तिवारी पुत्र मुद्रिका प्रसाद तिवारी है।
एसपी ने बताया कि शिवशंकर सिंह, विनीत यादव, इमरान पर अपर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा 12-12 हजार रुपये ईनाम घोषित किया गया है, जबकि मुख्तार पर पांच हजार रुपये ईनाम घोषित है। वहीं शिवशंकर सिंह पर पूर्व में भी 30 हजार रुपये ईनाम घोषित किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि शातिर बदमाशाें पर बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया आदि जिलों में हत्या व लूट के दर्जनों मुकदमें पंजीकृत है। इनके पास लूट की तीन बाइक, दो पिस्टल, कारतूस, दो खोखा तथा एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ ही दो बम बरामद किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा लूट के जेवरात, 11 मोबाइल सेट, 41 कवर, दो मोबाइल चार्जर, एक चिप कनेक्टर के साथ ही लूट के 14 हजार रुपये नकदी बरामद किया गया। एसपी ने पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की। इसके अलावा एडीजे लायन आडर द्वारा भी प्रशस्ति पत्र एवं ईनाम दिया जाएगा।