{"_id":"581ca2034f1c1bac314386a1","slug":"pickup-ne-takkar-mari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोझ ले जा रही महिला को पिकअप ने टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोझ ले जा रही महिला को पिकअप ने टक्कर मारी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 04 Nov 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए लोगों का चक्काजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अमहर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग महिला का शव लेकर गांव चले गए और मुआवजे की मांग को लेकर रसड़ा-बलिया मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे रसड़ा कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के अमहर दक्षिण पट्टी निवासी फुलेश्वरी देवी (50) पत्नी सुरेश यादव खेत से धान का बोझा लेकर घर जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही पिकअप ने जोर का टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। उधर, गांव वालों ने पिकअप और ड्राइवर को पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन