फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   parivar walon ko bandhak bana loopaat

परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट

Mon, 26 Sep 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 26 Sep 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
parivar walon ko bandhak bana loopaat
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव में रविवार की रात ओमप्रकाश चौहान के घर दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे हथियार से लैस बदमाशों ने घर के सभी सदस्य का हाथ-पैर बांधकर एक कमरे बंद कर दिया।  लाखों रुपये के आभूषण समेत हजारों के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया।
विज्ञापन


शोरगुल सुन पहुंचे लोगों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। लेकिन कोई सुराग हाथ न लग सका। कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव में रविवार के रात ओमप्रकाश चौहान के घर रात 12 बजे के एक युवक पानी मांगने के लिए दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


जैसे ही ओमप्रकाश की पत्नी राजवंती ने पानी देने के लिए दरवाजा खोला। वैसे ही करीब 15 मुंह बांधे बदमाश असलहा लेकर घर में घुस गए। जहां राजवंती देवी तथा उनके पुत्र सुनील चौहान, मोनू चौहान, प्रद्युम्र चौहान क हाथ-पैर रस्सी और गमछे  से बांध कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, 10 हजार नकदी और गैस सिलेंडर समेत अन्य हजारों रुपये का सामान लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राजवंती देवी ने पति ओमप्रकाश चौहान को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ओम प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन किया। लेकिन बदमाशों का कहीं सुराग नहीं मिला। इसको लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed