फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elderly man out for a walk struck by a car; dies

Rishikesh News: सैर पर निकले बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 02 Nov 2026 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly man out for a walk struck by a car; dies
- दून जा रही तेज रफ्तार कार के जंगलात चौकी के पास अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
विज्ञापन

रायवाला। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले छिद्दरवाला निवासी 62 वर्षीय गुमान सिंह बिष्ट की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जंगलात चौकी के समीप हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल गुमान सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे कोतवाली रायवाला क्षेत्र में हुआ। देहरादून की ओर जा रही तेज रफ्तार कार जंगलात चौकी के पास अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे सैर कर रहे गुमान सिंह को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। गुमान सिंह पूर्व में पंजाब में ड्राइविंग करते थे। वह अपनी पत्नी के साथ छिद्दरवाला में रहते थे, जबकि उनका बेटा विदेश में रहता है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed