फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   overspeed scorpio hit bike in ballia, two death

बलिया में बेकाबू स्कार्पियो ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत

Wed, 15 Feb 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Wed, 15 Feb 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
overspeed scorpio hit bike in ballia, two death
शहर के बहादुरपुर के पास हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बलिया शहर क्षेत्र के बहादुरपुर के पास एक बेकाबू स्कार्पियो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार कोटेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ।
विज्ञापन

 सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव निवासी कोटेदार ईश्वर प्रसाद राय (55) और इसी गांव के अजय राय (40) देर रात शहर से एक  कार्यक्रम से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इनके साथ श्रीराम बिहार कालोनी निवासी राजेश कुमार (45) भी अपनी बाइक से थे।
विज्ञापन


जैसे ही तीनों बहादुरपुर के पास पहुंचे कि सामने से तेजगति से आ रही स्कार्पियो ने इन्हें टक्कर मार दी। बेकाबू स्कार्पियों ने भागने के प्रयास में सड़क पार कर रहे अभय(28) को भी टक्कर मार दी। जिससे अभय कुमार व ईश्वर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से अजय राय को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने स्कार्पियो और चालक को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। मृतक अभय की बहादुरपुर चट्टी पर मिठाई की दूकान है।


बता दें कि ईश्वर प्रसाद राय के भतीजे संदीप दत्त राय का तिलक 21 तथा 23 फरवरी शादी होना सुनिश्चित था। उनकी मौत से परिवार में खुशी की जगह मातम छाया हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच पुत्रियों को छोड़ गए। पत्नी समेत पूरे परिवार का रोते-रोते बुराहाल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed