फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Network connected with Udhamsingh Nagar

उधमसिंह नगर से भी जुड़ा है नेटवर्क

Thu, 05 Apr 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 05 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Network connected with Udhamsingh Nagar
varanasi police - फोटो : twitter
नगर से सटे मुलायम नगर में कर्नाटका बैंक की फर्जी शाखा खोलकर लोगों से लाखों की ठगी करने के मामले में नए सुराग मिले हैं॥  आरोपी मैनेजर के तार कानपुर और पंजाब के साथ ही अब उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से भी जुड़ रहे हैं। जांच के लिए जनपद से पुलिस टीम इन स्थानों पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन



उप्र के बदायूं जनपद के भंद्रा थाना के उसहरपुर निवासी अफाक अहमद अंसारी पुत्र अंसार अहमद जनपद के फेफना थाना के गड़वार रोड स्थित मुलायम नगर में फर्जी नाम विनोद कुमार कांबले, निवासी बिखरौली ईस्ट, मुंबई के नाम पर आईडी बनाकर कर्नाटका बैंक की फर्जी शाखा संचालित कर रहा था। जहां ग्राहकों से पैसा जमा कराता था और ग्रामीण इलाकों में फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आवेदन भी लेता था। 27 मार्च 2018 को एक व्यक्ति फ्रेंचाइजी खोलने के लिए शाखा प्रबंधक से मुलाकात करने गया। इसके बाद से मामला खुलता गया।
विज्ञापन



उस व्यक्ति की शिकायत पर ही कर्नाटका बैंक की मुख्य शाखा से जांच शुरू हुई। 28 मार्च को कर्नाटका बैंक दिल्ली के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बीवीएच उपाध्याय की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी मैनेजर अफाक अहमद अंसारी को एक लाख 37 हजार नकदी रुपये एवं लैपटाप समेत अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं तीन महिला कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद देर रात छोड़ दिया गया था। वहीं, असिस्टेंट जनरल मैनेजर बीवीएच उपाध्याय की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने पंजाब के विक्रांत कुमार सिंह तथा कानपुर के तथाकथित पत्रकार का नाम बताया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अभियुक्त के निशानदेही पर पंजाब व कानपुर के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब आरोपी ने हरिद्वार के उधमसिंह नगर के एक और व्यक्ति का नाम बताया है। पुलिस की माने तो इसका नेटवर्क बड़ा होने की संभावना है। इसमें कई लोग और भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed