{"_id":"57728d094f1c1ba32c79b10a","slug":"nagadi-samet-jewar-ki-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की तोड़कर नकदी समेत 24 लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिड़की तोड़कर नकदी समेत 24 लाख के जेवरात चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 28 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में सोमवार की रात शशि प्रकाश मिश्र के मकान की खिड़की तोड़कर 15 हजार नगदी समेत कीमती जेवरात चोरी हो गए। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो खिड़की टूटा देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लेने के बाद छानबीन में जुट गई।
वहीं घटना स्थल का जायजा लेने के डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में 15 हजार रुपये नगद समेत करीब 24 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की तहरीर दी है।
बलिहार गांव निवासी शशि प्रकाश मिश्र की पत्नी उषा देवी की तबीयत सोमवार को खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर शशि प्रकाश ने पत्नी को एक निजी चिकित्सक से दिखाया। इसके बाद दोनों छत पर सो गए।
विज्ञापन
इसी बीच किसी समय मौका पाकर चोर खिड़की तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। इस दौरान चोरों ने इत्मीनान से तीन कमरों और एक आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 हजार नकदी के अलावा कीमती जेवरात लेकर चलते बने।
पीड़ित शशि प्रकाश तिवारी के मुताबिक चोरी हुए जेवरातों में सोने के पांच मंगल सूत्र, अंगुठी, हार, चेन, नथिया, चूड़ी, झुमका और चांदी पायल, छाड़ा, 15 चांदी का सिक्का, छह सोने की जीवतिया शामिल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं जिला मुख्यालय से फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम भी पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में घर में रखे सामानों की सुरक्षा के लेकर भय व्याप्त है।