फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mtpetika water poured in , the election canceled

मतपेटिका में पानी डाला, चुनाव रद्द

Fri, 09 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 09 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mtpetika water poured in , the election canceled
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को चिलकहर विकास खंड के पचहुआं गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला के बूथ संख्या 173 और 174 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने मतपेटिकाओं में पानी डाल दिया। असलहों के साथ पहुंचे समर्थकों को पुलिस वालों ने रोका, लेकिन वे जबरदस्ती कक्ष में घुस गए।
विज्ञापन


इस मामले में जहां पुलिस ने सात लोगों का चालान कर दिया वहीं, पीठासीन अधिकारी की लिखित सूचना पर आरओ सुभाष कुमार ने मतदान रद्द कर दिया। इस प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


विकास खंड के पचहुआं और लोहटा गांव में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था। इसी दौरान 11:30 बजे लोहटा गांव के एक बीडीसी प्रत्याशी के सात-आठ समर्थक असलहा लहराते हुए बूथ संख्या 173 और 174 के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां तैनात कांस्टेबल और होमगार्ड ने उन्हें रोका, लेकिन वे उन्हें धक्का मारते हुए दोनों बूथों के अंदर पहुंच गए और मतपेटिका में पानी डाल दिया। इस वजह से मतदान बंद हो गया। बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी ने तत्काल इसकी लिखित सूचना आरओ सुभाष कुमार को दी। आरओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मतदान रद्द कर दिया।


घटना की जानकारी होने पर मौके पर एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, सीओ सिटी कृष्ण चंद्र सिंह, कोतवाल पीके मिश्रा पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। सीओ सिटी केसी सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में फर्जी सूचना देने वाले भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed