{"_id":"57f133794f1c1bb8655749e6","slug":"millions-of-jewelry-and-valuables-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी
ballia
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने उड़ा लिया लाखों का माल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बकवा और पिंडहरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने नकदी समेत लाखो रुपये के गहने चुरा लिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।क्षेत्र के बकवा गांव निवासी केदार नाथ गुप्ता का परिवार भोजन करने के बाद सोने चला गया। इसी बीच देर रात चोरों ने घर के गेट पर लगे चैनल का ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया। जहां कमरे का ताला तोड़ वहां बक्से में रखे एक लाख 45 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। सबेरे चोरी का पता चला तो लोग हतप्रभ रह गए।
मालूम हो कि केदार गुप्ता की बेटी गुड़िया की शादी मुरारपट्टी में हुई है। जो पश्चिम बंगाल में अपने पति के साथ रहती है। पिछले वर्ष गुड़िया ने अपनी पुत्री की शादी अपने मायके से की थी। जहां गहने और नकदी सहित अन्य सामान भी मायके में रख दिया था। आटा चक्की लगवाने के लिए एक लाख 45 हजार रुपये रखा था। जिसे चोरों ने चुरा लिया। उधर, इसी रात पिंडहरा निवासी जनार्दन ठाकुर के घर में भी चोरो ने घर का दरवाजा तोड़ घर में रखे बक्से से हजारों रुपये नगदी सहित लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल कर लोगों से जानकारी हासिल की। लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं।