फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MDM aur prabandh samiti ke khate se 5 lakh gayab

एमडीएम तथा प्रबंध समिति के खाते से पांच लाख गायब

Fri, 04 Nov 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 04 Nov 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
MDM aur prabandh samiti ke khate se 5 lakh gayab
rupee shimla
एमडीएम एवं प्रबंध समिति के एकाउंट से चार लाख 88 हजार रुपये नियम विरुद्ध तरीके से आहरित करने के मामले में बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एमडीएम से जुड़ी अनियमितताओं में दो प्रधानाध्याकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। 
विज्ञापन



खंड  शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा की आख्या को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने शुक्रवार को प्रा.वि पकड़ीतर के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीकांत नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक पर एमडीएम व  प्रबंध समिति के एकाउंट से 340000 रुपये (तीन लाख चालीस हजार) व 148000 रुपये  (एक लाख अड़तालीस हजार) गलत तरीके से आहरित करने का आरोप है।
विज्ञापन


इन्हें  एमडीएम सेल से संबद्ध किया गया है। वहीं, शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत  प्रावि उदयीछपरा नौरंगा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत तिवारी का वेतन  आईपीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर वेतन रोका गया है।  इन पर एमडीएम संचालन के लिए अब तक एकाउंट भी नहीं खुलवाने का आरोप है।  जांच अधिकारी मुरलीछपरा के बीईओ को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शिक्षा क्षेत्र  बेलहरी के प्रावि हल्दी नम्बर तीन के प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण उपाध्याय का  वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया है। बीएसए ने बताया कि प्रअ श्रीकृष्ण  उपाध्याय को प्रावि नंदपुर पर एमडीएम योजनांतर्गत आवंटित किचन शेड निर्माण  का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन इन्होंने अभी तक किचन शेड का निर्माण नहीं  कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed