{"_id":"58668f034f1c1b425ceec8ff","slug":"marpeet-me-bjp-neta-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में भाजपा पदाधिकारी घायल मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में भाजपा पदाधिकारी घायल मुकदमा दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना थाना क्षेत्र के सिहाचौर स्थिति मुर्गी फार्म के समीप दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार से भाजपा के फेफना विधान सभा मंडल महामंत्री भुआल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल के सहयोगी रामप्रवेश राजभर ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
बताया जाता है कि फेफना थाना क्षेत्र के कोपवा बहादुरपुर निवासी भुआल सिंह (49) अपने सहयोगी रामप्रवेश राजभर के साथ सिंहाचौर स्थित मुर्गी फार्म से बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह कुछ दूर आगे बढ़े कि पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने अचानक लाठी-डंडे सहित धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इस बाबत फेफना एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।