{"_id":"57c6ebc74f1c1b0b4b2cc981","slug":"mahila-se-loot-train-se-dhakela","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में महिला से लूट, ट्रेन से धकेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में महिला से लूट, ट्रेन से धकेला
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-छपरा ट्रेन से वाराणसी के लिए जाते समय मंगलवार की रात एक बदमाश ने महिला से उसकी चेन और अन्य जेवर लूटने बाद उसे चलती ट्रेन से धकेल दिया। जिससे वह घायल हो गई। आसपास के लोगोें ने लहूलुहान हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में महिला के पति की तहरीर पर जीआरपी ने हत्या का प्रयास और लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर निवासी त्रिपुरारी प्रसाद मौर्य अपनी पत्नी पूनम मौर्य के साथ इलाज कराने के लिए मंगलवार की रात छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहे थे। चितबड़ागांव स्टेशन से पहले महिला पानी लेने के लिए गेट के पास गई। मौका पाकर एक बदमाश उसे शरीर से चेन, कान की बाली और पायल सहित अन्य आभूषण लूट लिया।
महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो उसे धक्का देकर ट्रेन से बाहर गिरा दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते बदमाश में ट्रेन से कूदने में सफल रहा। महिला के पति त्रिपुरारी मौर्य ने घटना की सूचना तत्काल अपने भाई को दी। मौके पर पहुंचे भाई ने आसपास के लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में जीआरपी ने घायल पीड़ित महिला के पति के तहरीर पर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध हत्या का प्रयास और लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जीआरपी एसओ बैजनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जाएगी।