{"_id":"5a0c76c04f1c1b78548bd3a0","slug":"loss-of-millions-of-homes-fire-in-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान, दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान, दुकान में आग से लाखों का नुकसान
ballia
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
fire
शहर कोतवाली समेत दो थाना क्षेत्रों में घर और दुकान में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने और दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। शहर कोतवाली के परमंदापुर नई बस्ती निवासी इरसाद अहमद के घर में बुधवार की सुबह खाना बनाते समय गैस लिकेज होने से लगी आग में करीब दस हजार के आसपास का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों के लोगों ने बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचे कर आग पर काबू पाया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी इरशाद अहम का घर वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर नई बस्ती में है। बुधवार की सुबह खाना बनाने समय गैस लीक करने से किचन में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
मनियर : थाना क्षेत्र के पिलुई भागीपुर मोड़ पर वर्मा खाद बीज की दूकान में मंगलवार की देर रात शार्ट-सर्किट से लगी आग में नगदी सहित लाखों रुपए का सामना जलकर राख हो गया। बताया जाता है बांसडीह कोतवाली के हालपुुर के छोटकी मुड़ियारी निवासी धनंजय वर्मा के मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई भागीपुर मोड़ पर खाद बीज की दूकान है। मंगलवार की देर रात शार्ट-सर्किट से दूकान में आग लग गई। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने दूकानदार को आग लगने की सूचना दी।