{"_id":"577a76614f1c1b6c107f9e33","slug":"khade-tractor-traully-se-bhidi-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khade tractor traully se bhidi bike","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Khade tractor traully se bhidi bike
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 04 Jul 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा थाना क्षेत्र के बछई पुर गांव के समीप रविवार की देर शाम खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पीएचसी नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी मुहम्मद कैश राईन (32) एवं झमन राईन (30) एक बाइक पर सवार होकर नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली तगादा करने गए हुए थे। जहां से तगादा करने के बाद वापस लौटते समय बछईपुर गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कैश राईन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।