फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   JCB's youth fall into the grip of youth

जेसीबी की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 28 Jan 2018 11:17 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 28 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
JCB's youth fall into the grip of youth
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट अघैला मार्ग पर रविवार की सुबह जेसीबी के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गायघाट गांव के पुरवा रामकरही के डेरा निवासी 20 वर्षीय सुजीत कुमार यादव घर से बाइक द्वारा गायघाट चट्टी पर सामान लेने जा रहा था। इसी बीच वह जेसीबी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मां मीरा देवी सहित पूरे परिवार को रोते-रोते बुराहाल था। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक दिन पूर्व ही मृतक के बड़े भाई मुन्ना का छेका हुआ था। रिश्तेदार अभी घर पर ही थे। रिश्तेदारों के खाने पीने का सामान लेने के लिए मृतक गायघाट जा रहा था। इसी बीच जेसीबी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में खुशी की जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन


वहीं, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता गांव गैस गोदाम के समीप साइकिल सवार को बचाने में कमांडर खेत में उतर गई। हादसे में साइकिल सवार सहित चार लोग घायल हो गये। कोतवाली बलिया निवासी शमीम (50), फिरोज (35), अब्दुल वहीद (45) कमांडर से बेल्थरा जा रहे थे, अभी कमांडर जीप करमौता स्थित गैस गोदाम के समीप पहुंची थी तभी सामने साइकिल सवार संतोष कुमार कनौजिया (40) अचानक कमांडर के सामने आ गया। उसको बचाने में कमांडर अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। जिसमे चारों घायल हो गए। चारों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद समीम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 हल्दी ः  थाना क्षेत्र के बसुधरपाह डीह के समीप रविवार को दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सोनवानी पहुंचाया। थाना क्षेत्र के सोनवानी निवासी एडवोकेट देवजी सिंह (56) बलिया से अपने गांव बाइक से जा रहे थे। कि सामने से आ रही बाइक से टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed