फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Interdependent five rookies

अंतरप्रांतीय पांच बदमाशों को दबोचा

Fri, 28 Jul 2017 10:44 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 28 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Interdependent five rookies
लूट और चोरी को अंजाम देने वाले पकड़े गए अंतरप्रांतीय गिरोह के सदस्य। - फोटो : ballia
स्वाट प्रभारी, हल्दी व बैरिया एसओ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की भोर में बैरिया थाना क्षेत्र के गंजहवा बाबा मंदिर के पास से चोरी व डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पांचों बदमाश अंतरप्रांतीय गिरोह से सदस्य हैं, जिनपर विभिन्न थानों में चोरी, डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि पकड़े गए अपराधी बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट निवासी झुन्नू नट पुत्र रमाशंकर नट है, जो वर्तमान में बिहार प्रांत के बक्सर जिला के थाना सेमरी के संहिहार में रहता है। इसके अलावा उसका भाई इस्लाम नट पुत्र रमाशंकर नट तथा बिहार प्रांत के बक्सर जिला के थाना कृष्णा ब्रह्म के श्रीरामपुर निवासी उमेश यादव पुत्र शिवकाशी यादव, बिहार प्रांत के आरा जिले के थाना बड़हरा के सरबू सिंह का टोला निवासी बालकिशुन नट पुत्र रामनाथ नट तथा बक्सर जिला के सेमरी थाना के संहिहार निवासी लहसन नट पुत्र रामनाथ नट है। एसपी ने बताया कि झुन्नू नट पर बांसडीहरोड एवं बैरिया थाने में कुल 15 मुकदमा पूर्व से दर्ज है,
विज्ञापन


जबकि उमेश यादव पर पूर्व में पांच मुकदमें दर्ज है। पूछताछ में झुन्नू नट ने बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला में 26 जून 2017 को डकैती डालने तथा हल्दी व बैरिया थाना अंतर्गत चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। वहीं इसी थाने का इस्लाम नट पुत्र रमाशंकर नट है। अभियुक्तों के निशानदेही पर डकैती व चोरी के करीब ढ़ाई लाख के जेवरात, मोबाइल, तीन चाकू, चोरी करने के उपकरण व असलहा भी बरामद किया गया। इन अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। एसपी ने बताया कि घटना के दौरान यह गैंग अपने पूरे शरीर में तेल लगा लेते है, ताकि कोई पकड़े तो उसका हाथ फिसल जाए। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed