फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   injured from helmet and loot of ornaments and cash

हेलमेट से जख्मी कर लूटे गहने और रुपये

Sat, 25 Apr 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
injured from helmet and loot of ornaments and cash
बीएसटी बंधे पर रामपुरकोड़हरा ढाले के समीप शुक्रवार रात दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने सराफा कारोबारी को हेलमेट से जख्मी कर 50 हजार रुपये, डेढ़ लाख के आभूषण तथा मोबाइल फोन लूट लिया। फिर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर निवासी अनिल सोनी की आभूषण की दूकान जनपद की सीमा से लगे बिहार के भोजपुर जनपद के बड़रहा थाना अंतर्गत जानकी बाजार में है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम दूकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहा था। कारोबारी अभी दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुरकोड़हरा ढाला के समीप पहुंचा था कि पीछे से दो बाइक पर सवार छह लुटेरे पहुंचे और कारोबारी के सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे कारोबारी गिर गया। इसके बाद बदमाश कारोबारी के पास से मोबाइल लूटने के बाद बैग में रखे चांदी के 15 जोड़ी पायल, पांच जोड़ी पाजेब, कुछ सोने के गहने और 50 हजार नकदी लेकर भाग निकाल ले गए। पीड़ित कारोबारी रात में ही थाने पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों के तलाश में जुट गई। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस रात में ही लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत बैरिया सीओ सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि कारोबारी से लूट के मामले में तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही संदेह के आधार एक  बाइक को कब्जे में ले िलया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed