फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hadase me 6 ghayal

सड़क हादसे में छह घायल

Fri, 22 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 22 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
hadase me 6 ghayal
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
थाना क्षेत्र के छाता रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की सुबह टेंपो की जद में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन



वाकया उस समय हुआ जब थाना क्षेत्र के कुंवर जसांव निवासी दीनबंधु यादव (23) एवं रिश्तेदार हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल निवासी अरविंद यादव (18) बाइक से छाता कीे ओर जा रहे थे। जैसे ही  छाता क्रासिंग के पास पहुंचे कि सामने से तेजगति से आ रही टेंपो ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों  को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, बांसडीहरोड स्थित टेंपो स्टैंड के समीप  शुक्रवार को असंतुलित होकर टेंपो सड़क पर पलट गई। जिसमें उद्धवदवनी निवासी मीरा देवी (30), बांसडीह कस्बा निवासी लच्छमीना देवी (25) पत्नी कन्हैया चौहान, संतोषी देवी ( 22) पत्नी संतोष  चौहान, कल्लू (05) पुत्र संतोष चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान लच्छमीना देवी की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed