{"_id":"3c73220c467c39bd53ad0e40227ffb2a","slug":"guests-revel-caught-celebrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट और कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार की शाम नगर के एक चर्चित होटल पर छापेमारी की। होटल में तीन जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
होटल से ही पकड़े गए अन्य 13 युवक-युवतियों से पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया। छापेमारी के दौरान होटल में अफरातफरी मच गई। कई दिनों से नगर के कुछ होटलों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
एसपी ने सीओ डीपी सिंह के नेतृत्व में छापेमारी का निर्देश दिया। स्वाट और कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देर शाम औचक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक हालत में मिले तीन जोड़ों को गिरफ्तार करने के साथ ही 13 अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान होटल में अफरातफरी की स्थिति रही। युवक, युवतियां अपने को बचाने के लिए इधर से उधर भागते नजर आए। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए तीन युवकों को छेड़खानी के आरोप में चालान कर दिया। जबकि अन्य को छोड़ दिया। छापेमारी करने वाली टीम में सीओ क्राइम ब्रांच पीयूष कुमार सिंह, सीओ सिटी डीपी सिंह, स्वाट प्रभारी राजकुमार सिंह, एसओ संध्या सिंह आदि रहे। इस बाबत सीओ सिटी डीपी सिंह ने बताया कि तीन युवकों का चालान किया गया है।