फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer killed with sharp weapons

किसान की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 24 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 24 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed with sharp weapons
दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव में सोमवार रात एक युवा किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के समय सीवान में किसान अपने ट्यूबवेल पर सोने गया था। जानकारी मिलते ही सुबह मौके पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन



डाग स्क्वायड तथा फोरेंसिक की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। टीम को कुछ सुराग भी मिले हैं। मामले में पिता ने दो नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। लक्ष्मण छपरा निवासी किसान कल्पनाथ सिंह घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर प्रतिदिन सोते थे।
विज्ञापन



उनकी तबीयत अचानक रविवार को खराब हो गई। ऐसे में परिवार वालों ने उन्हें ट्यूबवेल पर नहीं जाने दिया। पिता की जगह बिजेंद्र सिंह उर्फ विजय सिंह (41) रविवार से ट्यूबवेल पर सोने जा रहा था। सोमवार की रात भी वह देर रात ट्यूबवेल पर सोने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को भोर में करीब चार बजे जब विजय सिंह पशुओं को चारा खिलाने नहीं पहुंचा तो पत्नी जयंती देवी ने उन्हें कई बार फोन किया। फोन नहीं मिलने पर अपनी सास कुसुम देवी को ट्यूबवेल पर भेजी। जब विजय की मां ट्यूबवेल पर पहुंची तो खून से लथपथ विजय की लाश देखकर सन्न रह गई।


दोनों हाथ पीठ पर बंधे थे और वह मुंह के बल गिरा था। बेटे का शव देखकर वह चिल्लाने लगी और वहीं बेहोश हो गई। शोर सुनकर पिता समेत कई लोग पहुंच गए। पत्नी और दोनों बेटे सूरज सिंह तथा किशन सिंह भी पहुंच गए। किसी ने घटना की जानकारी दोकटी थाने को दी। थानाध्यक्ष ने अपने अफसरों को घटना से अवगत कराया और घटना स्थल पर पहुंच गए।


थोड़ी देर बाद पुलिस अधीक्षक, बांसडीह सीओ सहित डाग स्क्वायड तथा फोरेंसिक जांच टीम के सदस्य भी घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल सहित उसके आसपास काफी छानबीन की। पुलिस विभाग को कुछ सुराग मिले हैं। मामले में पिता ने दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।



विजय घर पर रह कर पशुपालन तथा खेती का काम करता था। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि जांच टीम को कुछ सुराग मिले हैं। शीघ्र ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed