{"_id":"576c26504f1c1b5055b48035","slug":"elderly-man-was-murdered-bodies-dumped-in-the-bush","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर शव झाड़ी में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की हत्या कर शव झाड़ी में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक अधेड़ की हत्या कर शव सड़क किनारे झाड़ी में फेंका मिला। आशंका है कि देर रात उसकी हत्या की गई है। उसका चेहरा ईंट और पत्थर से कूंचा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विशुनपुरा गांव निवासी भोला नट (48) अकेले ही रहता था। भोला नट की बुधवार की देर रात हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए शव घटना स्थल से घसीटकर लगभग 100 मीटर की दूरी पर छठ्ठी माई मंदिर के समीप सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया था। गुरुवार सुबह सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने शव देखा तो शोर मचाने लगा।
शोरगुल सुन सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने शव की पहचान भोला के रूप में की। देखा कि उसका चेहरा ईंट पत्थर से कूंचा गया है। इसी बीच किसी ने बैरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो भोला नट शराब पीता था लेकिन किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करता था और ना ही किसी से उसकी दुश्मनी थी।