{"_id":"5727982d4f1c1bfa525cdb87","slug":"eight-and-a-half-lakh-snatched-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े साढ़े आठ लाख रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े साढ़े आठ लाख रुपये छीने
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 02 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के टाउन हाल स्थित डाकघर से सोमवार की दोपहर एक अधेड़ से बाइक सवार बदमाशों ने 8.50 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल 100 नंबर पर दी। जिस पर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी रामनाथ राम बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के टाउन हाल स्थित डाकघर में साढ़े आठ लाख रुपये जमा करने पहुंचा। डिक्की से पैसे से भरा बैग निकाल रहा था कि वहां पहले से बाइक पर मौजूद दो बदमाशों ने पैसे से भरा बैग छीन लिया।
रामनाथ के शोर मचाने पर आसपास के कई लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। रामनाथ ने तत्काल घटना की जानकारी 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर छानबीन की लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। डीआईजी उमेश चंद्र श्रीवास्तव शाम को घटना स्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि पीड़ित दूकानदार है।