{"_id":"586a64dc4f1c1b0f7815866e","slug":"chhatraneta-ne-ki-atmahatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रनेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 02 Jan 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चरवा बरवां गांव निवासी एक छात्रनेता ने सोमवार की सुबह कॉलेज के खंडहरनुमा कार्यालय में दुपट्टे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक श्री बजरंग महाविद्यालय से वर्ष 2015 में छात्रसंघ में अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुका था। पारिवारिक कलह युवक की खुदकुशी की वजह बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
थाना क्षेत्र के चरवा बरवा गांव निवासी लाल बाबू शर्मा अपने परिवार के साथ दादर चट्टी के समीप रहते हैं। उनका लकड़ी का कारोबार है। सोमवार की सुबह उनके पुत्र अभिषेक शर्मा (21) का कहीं कोई पता नहीं चला रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई उसे खोजते हुए जब श्री बजरंग महाविद्यालय के पुराने कार्यालय में पास पहुंचा तो देखा कि अभिषेक दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ है।
उसने तुरंत घरवालों को इसकी सूचना दी और आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सीएचसी सिकंदरपुर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर अस्पताल पहुंचे चौकी प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।