{"_id":"578e5d524f1c1b197fc4b6c4","slug":"chakkajaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध दारू के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, किया चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध दारू के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, किया चक्काजाम
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
ग्रामसभा कोलकला में नहर के पास बिक रही अवैध दारू के खिलाफ मंगलवार को गांव के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने लामबंद हो गया। ग्रामीणों ने इसके खिलाफ सहतवार-चांदपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बसपा के पूर्व विधायक ने ग्रामीणों ने समस्या सुनी और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया और तुरंत अवैध दारू के अड्डे पर छापामारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने हजारों लीटर लहन नष्ट किया। साथ ही पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज किया।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कोलकाला नहर के पास काफी दिनों से अवैध दारू का धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन के साथ ही एसपी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे नाराज सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने मंगलवार को सहतवार-चांदपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
ठीक उसी वक्त बाढ़ क्षेत्र के दौरे पर जा रहे पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने समस्या को सुनकर सहतवार पुलिस को बुलाया और इस बात से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे सहतवार थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव के दारू नहीं बिकने के आश्वासन पर लोगों ने धरना प्रदर्शन बंद कर रास्ता खाली कराया।
लोगों ने कोलकला बिंद बस्ती (बगीचा) में अवैध रूप से बन रही दारू के बारे में बताया। जिसको सहतवार थानाध्यक्ष प्रभारी वीरेंद्र यादव ने अपने हमराहियों के साथ छापामारी की और मिट्टी के नीचे दबाकर रखे गए हजारों लीटर लहन को नष्ट किया। इस दौरान यहां की महिलाओं से सहतवार पुलिस को नोकझोंक भी हुई। इसमें सहतवार पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट एवं 272 और 273 के तहत कार्यवाही कर धर पकड़ शुरू कर दी है।