फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Caught bike thief Gangster

पकड़ा गया बाइक चोर सरगना

Fri, 23 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 23 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Caught bike thief Gangster
शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सरगना को कटहल नाला स्थित पुलिया के पास से गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर नगर के महुआ मोड़ और रेलवे स्टेशन परिसर से आसपास के इलाकों से सात चोरी की बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


 इसका खुलासा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कही। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश वाहन चोरों का सरगना है और पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि नगर में वाहन चोरी की घटना बढ़ने के बाद इसके खुलासे के लिए सीओ सिटी डीपी सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिविल लाइन संजीव दुबे और स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह की संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गुरुवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्वांचल का शातिर अपराधी एवं वाहन चोरों का सरगना शहर में मौजूद है। पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच शहर के कटहल नाले के पास गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाने के चकबड़ी गांव निवासी राधेश्याम राधे की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस टीम ने राधेश्याम को दबोचने के बाद पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने चोरी की सात बाइक के संबंध में बताया।

 पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महुआ मोड़ के पास से तीन और रेलवे स्टेशन के आसपास से चार बाइक बरामद किया। पुलिस टीम के पहुंचने की सूचना पर उसके साथी गड़वार थाने के तद्दीपुर निवासी सोनू सिंह और शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल फरार हो गए।


एसपी ने बताया कि आरोपी बलिया, गाजीपुर और मऊ में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। साथ ही वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर स्थानीय लोगों को बेचने के साथ ही बिहार भेज देते थे। आरोपी के विरुद्ध शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed