फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cabinate mantri accident

काबीना मंत्री का स्कॉट वाहन स्कार्पियो से टकराया

Wed, 27 Apr 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 27 Apr 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
cabinate mantri accident
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हल्दी थाना क्षेत्र के हुकूमछपरा ढाले पर मंगलवार की देर रात प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी वाराणसी से जयपकाशनगर स्थित आठगांवा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिकरत करने जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी उनका काफिला हल्दी थाना क्षेत्र के हुकूमछपरा ढाले के पास पहुंचा ही था कि इसी बीच बैरिया की ओर से आ रही एक स्कार्पियो ने काबीना मंत्री के स्कॉट की गाड़ी को टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कॉट की गाड़ी खाई में पलट गई।
विज्ञापन


जिसमें उसका चालक शांति प्रसाद (40) घायल हो गया और वाहन में बैठे अन्य सुरक्षा कर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे रामगढ़ चौकी प्रभारी ने जिला मुख्यालय से क्रेन मंगवाकर खाई से बाहर निकलवाकर गैराज भेजवाया। इसके बाद ही कबीना मंत्री वहां से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। हल्दी पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया।


साथ ही मामले में पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत एसओ हल्दी सुरेश सिंह ने बताया कि टक्कर मारने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही स्कॉट चालक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed