फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   broking locks, stealing only 25 Rs.

चार दूकानों के चटकाए ताले, पाए 25 रुपये

Fri, 26 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 26 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
broking locks, stealing only 25 Rs.
मनियर क्षेत्र में गुरुवार रात मानिकपुर रिगवन ढाले पर चोरों ने चार दूकानों का ताला
विज्ञापन
चटकाया लेकिन उनके हाथ लगे केवल 25 रुपये। सुबह घटना की जानकारी होने पर दूकानदारों ने नाराजगी जताने के साथ ही सूचना पुलिस को दी।

चोरों के हाथ केवल 25 रुपये लगने की चर्चा खूब रही। कड़ाके की ठंड और कोहरे में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।
मानिकपुर रिगवन ढाला पर छोटू सिंह की गाना रिकार्डिंग की दूकान है।

गुरुवार की रात दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने इत्मीनान से अंदर तक खंगाला, लेकिन कोई चीज हाथ नहीं लगी। इसी रात चोरों ने बगल में स्थित संजय सिंह के डीजल की दूकान का ताला तोड़ा।

उसमें से अटैची निकाली तथा उसे कुछ दूरी पर ले जाकर तोड़ा तो केवल पुराने कपड़े मिलने के कारण खेत में फेंक दिया। फिर राजू ठाकुर की पान की दूकान और हरिंद्र सिंह के किराना की दूकान का ताला चटकाया।

उसमें रखे बक्सों को उठा ले गए। बक्से में केवल 25 रुपये ही थे। पैसा लेने के बाद इन बक्सों को भी फेंक दिया। जब चारों दूकान मालिक सुबह दूकान खोलने आए तो अपना-अपना ताला टूटा देख भौचक रह गए।

दूकानदारों ने बताया कि ठंड और कोहरे को देख पहले से ही कीमती सामान और नकदी हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed