{"_id":"6604208586149bb1205bb48bd83477a6","slug":"breaking-worth-millions-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के सतनी सराय मुहल्ले में चोरों ने एक मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह मकान स्वामी को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
नगर के सतनी सराय पार्वती शिक्षा निकेतन वाली गली में आदित्य राम मंदिर के पुजारी कन्हैया पांडेय का मकान है। मंदिर के पुजारी अपने पूरे परिवार के साथ जन्माष्टमी के दिन जापलिनगंज नया चौक स्थित मकान में चले गए थे। आठ सितंबर को अपने परिवार के साथ वापस लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था।
अंदर जाने पर पता चला कि कमरे व आलमारियों का भी ताला टूटा हुआ है। टूटे हुए आलमारी से कीमती जेवरात गायब थे। पीड़ित पक्ष ने कई थान गहने और नकदी के रूप में करीब दो हजार रुपये चोरी होने की शिकायत की गई है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित पुजारी का कहना है कि घर से करीब सात लाख का सामान चोरी गया है।