{"_id":"57ced9114f1c1b7f2f3180e4","slug":"bhainse-k-hamle-se-yuvak-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसे ने युवक पर किया हमला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसे ने युवक पर किया हमला, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 06 Sep 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक को भैंसे ने मारकर जख्मी कर दिया। आसपास के लोग घायल युवक को इलाज के लिए मऊ अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी रामप्रवेश यादव (32) भोर में करीब पांच बजे शौच के लिए खेत में जा रहा थे।
इसी दौरान रास्ते में बिगडै़ल भैंसे ने उसे मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने भैंसे को लाठी-डंडे खदेड़कर युवक को छुड़ाया। युवक को उपचार के लिए मऊ ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। मृतक के चार पुत्री एवं एक पुत्र था। जिसमें सबसे बड़ी पुत्री खुशी (07), पुत्र इंदल (06), अन्नू (04), अनुज्ञा (03) एवं छह दिन की पुत्री है।
पत्नी लालसा देवी एवं माता तेतरी देवी समेत बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल था। उधर, पिता किशुन यादव की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद से पूरे परिवार का भार मृतक युवक के कंधों पर आ गया था। लेकिन बिगड़ैल भैंसे ने परिवार का साया ही छीन लिया। अब परिवार का सारा भार मृतक के पत्नी लालसा देवी के कंधों पर आ गया है।