फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BDC beaten by Grampradhan

बीडीसी सदस्य को बंधक बना कर पीटा

Sun, 27 Mar 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 27 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
BDC beaten by Grampradhan
सिंचाई के विवाद में युवक के गोली मारी

विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के बजरहां के ग्राम प्रधान ने गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य को रविवार की सुबह बंधक बनाकर पिटाई की। बेटे को बचाने आई बीडीसी की मां से भी मारपीट की गई। किसी ने फोन से घटना की जानकारी तो पुलिस ने बीडीसी सदस्य को मुक्त कराया और जिला अस्पताल भेजवाया। बीडीसी के तहरीर पर ग्राम  प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


बजरहा गांव के ग्राम प्रधान भुवनेश्वर व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय पासवान (40) के बीच किसी बात पर रविवार को विवाद हो गया। ग्राम प्रधान ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसको अगवा कर लिया और अपने घर लाकर बंधक बना दिया। इस दौरान बीडीसी की जमकर पिटाई भी की गई। अपने बेटे को बचाने गई मां ज्ञांती देवी (60) पहुंची तो उनसे भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने थानाध्यक्ष हल्दी को फोन पर जानकारी दे  दी। एसआई श्रीनाथ यादव के साथ कांसटेबिल उदय सिंह व जयप्रकाश यादव प्रधान के पहुंचे और बीडीसी को मुक्त कराया। बीडीसी को मरापीट कर अधमरा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को उन्हें चारपाई पर लिटाकर गांव के बाहर लाना पड़ा। पुलिस ने 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस मंगवाई लेकिन दूरी अधिक होने के कारण तत्काल एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। बाद में उनको पिकप से जिला अस्पताल भेजवाया। ग्रामीणों का  कहना है कि यह आशनाई का प्रकरण है। इस मामले में एक दिन पहले भी एक व्यक्ति से मारपीट की गई थी। घटना की तहरीर थाने को दे दी गई है।


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक  दिन ग्राम प्रधान ने भी दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। संजय पासवान की तहरीर पर प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed