फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia me Jalalat ke baad maa ne khaya zahar

जलालत के बाद मां ने खाया जहर

Tue, 12 Apr 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 12 Apr 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
ballia me Jalalat ke baad maa ne khaya zahar
लड़की लापता - फोटो : demo pics
भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से हुई छेड़खानी की शिकायत न होने और पुलिस द्वारा इस मामले को हल्के में लेने से किशोरी की मां ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से गांव में तनाव है।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए एसपी मनोज कुमार झा सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। आरोपी युवक के खिलाफ हत्या और छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार की सुबह आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम एक किशोरी अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस गया और किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी की मां किसी के घर चौका-वर्तन करने गई थी। लौटी तो किशोरी ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां इस बारे में आरोपी युवक के घर पूछताछ करने पहुंची। जहां आरोपी युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह महिला थाने गई लेकिन वहां पर भी पुलिस ने मात्र खानापूर्ति की।

यहां तक कि अपने आला अधिकारियों को भी मामले से अवगत नहीं कराया। जिससे पीड़िता के मां को ऐसा सदमा लगा कि घर आकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे ग्रामीणों ने पीएचसी नगरा पहुंचाया।

जहां पर उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ठीक कहते हुए घर भेज दिया। लेकिन रात में करीब एक बजे उसकी हालत फिर गंभीर होने लगी। परिजन अभी महिला को पीएचसी नगरा ले जाने की तैयारी में ही थे कि इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन रात में ही गांव में पहुंच गया। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया। गांव में दो समुदायों के तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव, सहित कई क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष के साथ तीन प्लाटून पीएसी के जवान भीमपुरा चौराहे से लेकर गांव तक तैनात कर दिए गए।

एसपी के निर्देश पर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में हत्या और छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार की सुबह आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां की मौत के बाद दो समुदाय से जुड़ा प्रकरण होने के चलते गांव में पर्याप्त में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जबकि मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पीड़ित परिवार को पूरी तरह से न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।-मनोज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक बलिया


हर जगह न्याय के लिए पीड़िता की मां जूझती रही और हार का सामना करती रही। यही हार उसके मौत का कारण बन गया। पहली बार आरोपी के सामने, फिर पुलिस के सामने हारी। उसके बाद भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों के सामने भी हार गई।

परिजनों का आरोप था कि पैसा का डिमांड करके महिला को घर भेजने की बजाय उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया होता तो शायद उसकी जिंदगी बच जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed