{"_id":"9ea8e059c452494b4d0f936499faa6e4","slug":"ashtdhatu-durga-idol-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की दुर्गा प्रतिमा चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अष्टधातु की दुर्गा प्रतिमा चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजागांव खरौनी स्थित मंदिर से शुक्रवार की रात चोर मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति उखाड़ ले गए। दूसरे दिन सुबह घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए। मौका मुआयना कर पुलिस छानबीन में जुटी है। मां दुर्गा की मूर्ति नव घराना से संबंधित थी। लोगों की माने तो करीब 200 साल पुरानी मूर्ति बेशकीमती थी।
कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी स्थित नव घराना दुर्गा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति शुक्रवार की रात चोरी हो गई। शनिवार की भोर में पांच बजे के करीब पूजा के लिए मंदिर पहुंची महिलाओं ने मां की मूर्ति गायब देख शोर मचाना शुरू किया।
थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए और मौके का जायजा लिया। घंटों छानबीन के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
नव घराने के रितेश कुमार सिंह, राजू सिंह और मंटू बाबा ने बताया कि करोड़ रुपये से अधिक कीमत की इस मूर्ति की ऊंचाई आठ इंच तथा वजन करीब डेढ़ किलो था। उधर, वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में मूर्ति बरामद नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
क्षेत्राधिकारी लच्छीराम यादव ने बताया कि परिवार के सदस्य ने तहरीर दी है। लेकिन चुनावी ड्यूटी की व्यस्तता की वजह से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।