{"_id":"57dc03f14f1c1b0b32d47874","slug":"antarjanpadiya-bike-chor-giroh-ka-pardafash","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 16 Sep 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र में कई जनपदों से बाइक चोरी करने के मामले में पकड़े बाइक चोरी गिरोह के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा थाना पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार को अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह को गिरफ्तार किया । भीमपुरा थाना के औराईकला से सात बाइक के साथ छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के तार किसी बड़े गिरोह से जुडे़ होने का पुलिस अंदेशा जता रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव ने अपने कार्यालय में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि स्वाट प्रभारी सुशील शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के औराईकला निवासी रमेश कुमार के पास गैर जनपदों के रेलवे स्टेशनों से चुराई गई बाइक रखी हुईं हैं, जिसे वह बेचने के लिए जा रहा है।
स्वाट प्रभारी ने भीमपुरा एसओ सारनाथ सिंह व हमराहियों के साथ उसके घर पहुंचे। रमेश के दरवाजे पर कुछ युवक बैठे थे जो पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े जाने वालों में भीमपुरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी अखिलेश गिरि, किड़िहरापुर निवासी आलोक कुमार, जजौली निवासी राजू सिंह, हथौज निवासी मोनू कुमार यादव, औराईकला निवासी रमेश कुमार है। जिनके पास से गैर जनपदों से की चोरी की सात बाइक बरामद की गईं। इनके विरुद्ध संबधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया गया। बताया कि इसका मुख्य सरगना मोनू है। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला, भीमपुरा एसओ सारनाथ सिंह भी शामिल रहे।
पुलिस की माने तो बाइकों के साथ पकड़े गए चोरों के तार बिहार से भी हो सकते हैं। चोरों के पास से बरामद बाइकों में एक बाइक बिहार के नंबर की भी है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण उक्त चोरों का बिहार में भी संपर्क होगा। पुलिस सूत्रों की माने तो बाइक चोर गिरोह के सदस्य यूपी से बाइक चोरी कर बिहार में आसानी से बेच देते हैं। इसमें किसी बड़े गिरोह का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल, पकड़े गए चोरों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड मोनू , राजू व संतोष सिंह है। जो चोरी की बाइक लाकर अंतरप्रांतीय गिरोह को बेचते हैं। सबसे दिलचस्प यह है कि भीमपुरा थाने से महज दो किलोमीटर एरिया के सभी बाइक चोर गिरोह है] इसकी भनक पुलिस को भी नहीं थी। इस संबंध में भीमपुरा थानाध्यक्ष सारनाथ सिंह ने बताया कि बाइक चोरों की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। लेकिन मुखबिर की सूचना के बाद ही इन सभी आरोपियों को पुलिस ने उस उठाया जब वे भीमपुरा थाना क्षेत्र के औराई कला गांव में रमेश कुमार के घर कुछ बाइक चोर गिरोह चोरी के बाइक बेचने की साजिश रच रहे थे।