फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accident me student ki maut

छात्र को रौंद, ट्रक ने कार में मारी टक्कर

Mon, 09 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 09 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Accident me student ki maut
नीबू कबीरपुर गांव के समीप ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी मारुति।
कोतवाली क्षेत्र के नीबू गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ने आगे जा रहे दूल्हा और दुल्हन की गाड़ी में भी टक्कर मार दिया, जिसमें तीन लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन


हादसे से नाराज ग्रामीणों ने नीबू गांव के समीप रसड़ा  कासिमाबाद मार्ग पर घंटों जाम लगा दिया सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसडीएम  मिथिलेश सिंह त्रिपाठी एवं सीओ सिटी केसी सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने  जाम समाप्त किया। ट्रक और चालक को दौड़ाकर कर पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कांशीपुर गांव निवासी मनीष कुमार यादव (15) पुत्र राजकुमार यादव कस्बा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल का छात्र था। स्कूल में छुट्टी होने के बाद सुबह नौ बजे साइकल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही नीबू गांव चट्टी के समीप पहुंचा पीछे से तेजगति से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हादसे के बाद  भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने आगे जाकर दूल्हा-दुल्हन की कार में टक्कर मार दिया। जिससे दूल्हे की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सवरां गोपालपुर निवासी दूल्हा उमेश  कुमार (23) एवं उसकी पत्नी सरिता (20) तथा गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली  गांव निवासी आनंद कुमार (24) चुटहिल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी  रसड़ा पहुंचाया, जहां मनीष की हालत नाजुक होने  पर चिकित्सकों ने मऊ रेफर कर  दिया।


उधर हादसे के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित नीबू चट्टी पर सड़क जाम कर  दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं यात्रियों  को अपने गंतव्य तक जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।  सेंट जेवियर्स में नौवी कक्षा का छात्र रहा मनीष दो भाइयों में छोटा था।
इनसेट...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed