फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hadse me ek ki maut ek ghayal

बोलेरो की टक्कर से एक की मौत, एक जख्मी

Mon, 25 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 25 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hadse me ek ki maut ek ghayal
accident - फोटो : graphic
कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के समीप रविवार की रात बाइक सवार बोलेरो की जद में आ गए। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



वाकया उस समय हुआ जब गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चकफातिमा निवासी अनिल कुशवाहा (18) पुत्र दीपू कुशवाहा एवं उसी गांव का मित्र अशोक यादव (17) पुत्र रमेश यादव रसड़ा से कोचिंग कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही फिरोजपुर गांव के  समीप पहुंचे कि प्रधानपुर की ओर से तेजगति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में अनिल कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर बोलेरो चालक अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed