{"_id":"6ad523a378a661f4180586db","slug":"i-checked-my-balance-on-upi-and-after-half-an-hour-rs-360-lakh-was-withdrawn-from-my-account-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-193330-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपीआई पर बैलेंस चेक किया, आधे घंटे बाद खाते से 3.60 लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपीआई पर बैलेंस चेक किया, आधे घंटे बाद खाते से 3.60 लाख पार
विज्ञापन
नहटौर। यूपीआई पर बैंक खाते का बैलेंस चेक करने के करीब आधे घंटे बाद साइबर ठगों ने बुक सेलर का मोबाइल हैक कर खाते से 3.60 लाख रुपये निकाल लिए। तीन बार में हुई निकासी का पता व्हाट्सएप पर आए संदेशों से चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर की दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार की त्यागी कॉलेज की दुकानों में बुक सेलर की दुकान है। प्रदीप कुमार के अनुसार, 14 अक्तूबर को वह अपनी दुकान पर थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने किसी को भुगतान करने के लिए यूपीआई पर खाते का बैलेंस चेक किया था। इसके बाद ग्राहक के आने पर वह दुकान के काम में व्यस्त हो गए। इसी दौरान किसी ने उनका मोबाइल हैक कर एचडीएफसी बैंक के बचत खाते से तीन लाख साठ हजार रुपये निकाल लिए। खाते से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की दो और 60 हजार रुपये की एक निकासी की गई। दोपहर करीब एक बजे व्हाट्सएप पर आए संदेशों से उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल बैंक पहुंचकर शिकायत की। इसके अलावा साइबर सेल व थाने से भी शिकायत दर्ज कराई। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
====
साइबर ठगी से बचने के लिए बरतें सावधानी
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड करें।
-यूपीआई पिन, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
-पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती।
-मोबाइल पर अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल न करें।
-बैंक खाते से रकम कटने का संदेश मिलते ही बैंक से संपर्क कर खाता सुरक्षित कराएं।
-साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।