फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A captive with 41 cases English wine

41 पेटी अंग्रेजी शराब संग एक बंदी

Fri, 25 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 25 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
A captive with 41 cases English wine
जिला आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने  41 पेटी अंग्रेजी शराब (ह्विस्की) सहित अपमिश्रित शराब बरामद की।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी गई है। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख बताई गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद के निर्देश में अवैध शराब के  खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को संयुक्त टीम ने परिखरा निवासी सुनील वर्मा के घर पर छापेमारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां 41 पेटी अंग्रेजी दारु (ह्विस्की) यानी 492 बोतल अवैध शराब बरामद की। जिसमें 19  पेटी रेड रायल, 18 पेटी 22 कैरेट ह्विस्की तथा विजान ह्विस्की बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी भुवाल सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में बनी ये शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए अधिकृत है।

 जबकि इसे बिहार के रास्ते जिले में ले आकर अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। टीम ने 38 शीशी  पौवा, पांच लीटर अपमिश्रित शराब, 500 खाली शीशियां, 800 ढक्कन के साथ  मिलावट की सामग्री बरामद की।


जबकि  यूरिया, फिटकरी और दारु बनाने के अन्य सामग्री भी बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख 46 हजार रुपये है। इसका अनुमानित राजस्व दो लाख 21 हजार 400 रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed