फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नपं अध्यक्ष ने अज्ञात के विरूद्घ थाने में दिया तहरीर

नपं अध्यक्ष ने अज्ञात के विरूद्घ थाने में दिया तहरीर

Sat, 23 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
नपं अध्यक्ष ने अज्ञात के विरूद्घ थाने में दिया तहरीर
नपं अध्यक्ष ने दी थाने में तहरीर
विज्ञापन

मनियर। नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता ने शुक्रवार को मनियर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर में कहा कि गौरा बगही स्थित बन रहे गौशाला का निरीक्षण कर दोपहर करीब 12:30 बजे वे लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक व्यक्ति ने बाइक से घेर कर रुकने का इशारा किया। उनकी बाइक रुकते ही उसने थप्पड़ जड़ दिया। इसके साथ ही गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। अध्यक्ष द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने बताया कि चेयरमैन की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपी की तलाश जारी है।

इनसेट...
व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद
मनियर। नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ हुए दुर्व्यवहार के समर्थन में नगर के व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं तथा परशुराम स्थान के विनय मंच पर भीम गुप्ता के समर्थन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। चेताया कि अगर आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उधर, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति उर्फ संजय सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed