{"_id":"5c952231bdec22144002e153","slug":"91553277489-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं अध्यक्ष ने अज्ञात के विरूद्घ थाने में दिया तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नपं अध्यक्ष ने अज्ञात के विरूद्घ थाने में दिया तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपं अध्यक्ष ने दी थाने में तहरीर
मनियर। नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता ने शुक्रवार को मनियर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर में कहा कि गौरा बगही स्थित बन रहे गौशाला का निरीक्षण कर दोपहर करीब 12:30 बजे वे लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक व्यक्ति ने बाइक से घेर कर रुकने का इशारा किया। उनकी बाइक रुकते ही उसने थप्पड़ जड़ दिया। इसके साथ ही गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। अध्यक्ष द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने बताया कि चेयरमैन की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
इनसेट...
व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद
मनियर। नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ हुए दुर्व्यवहार के समर्थन में नगर के व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं तथा परशुराम स्थान के विनय मंच पर भीम गुप्ता के समर्थन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। चेताया कि अगर आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उधर, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति उर्फ संजय सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।