{"_id":"5c76d410bdec22737e6b102f","slug":"91551291408-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास की प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त, मौके पर पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रविदास की प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त, मौके पर पुलिस तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकहां गांव में नवनिर्मित रविदास की मूर्ति को मंगलवार की रात्रि अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि तीन दिन पहले पकहां के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित ग्राम सभा की जमीन में पूजा पाठ के करने के बाद रविदास के मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद मंगलवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह जब राहगीरों ने देखा कि रविदास की मूर्ति टूटी है तो उसे पुन: उठाकर स्थापित स्थान पर रख दिया। इसकी जानकारी जब गांव वालों को हुई तो मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। गांव के राजेश राम का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों की ओर से गांव का माहौल खराब करने के लिए इस तरह का घटना की गई है। गांव के ही बैजनाथ राम ने कहा कि रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त होना अशुभ माना जाता है यह एक निंदनीय घटना है। इस बाबत एसओ सहतवार हरिराम मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। तहरीर अभी तक नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।