फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फर्जी नाम व पता से पासपोर्ट बनवाने वाला युवक गिरफ्तार

फर्जी नाम व पता से पासपोर्ट बनवाने वाला युवक गिरफ्तार

Tue, 12 Feb 2019 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
फर्जी नाम व पता से पासपोर्ट बनवाने वाला युवक गिरफ्तार
बलिया/नगरा। फर्जी नाम व पता से पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब पुलिस और एलआईयू विभाग आरोपी युवक के बताए गए स्थान पर जांच के लिए पहुंची। पता चला कि इस नाम व पते का कोई युवक गांव में नहीं है। इसके बाद एलआईयू ने मामले की गहनता से जांच की तो युवक मनियर थाना क्षेत्र के चकफूल गांव का रहने वाला निकला। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। निर्देश के क्रम में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। जबकि आरोपी एजेंट फरार है।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के चकफूल निवासी गुफरान सिद्दीकी ने 29 नंबर 2018 को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जिसमें नगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया बोझ देवकली का पता और अपना नाम इरशाद अली पुत्र असलम हुसैन उल्लेख किया था। पासपोर्ट कार्यालय से युवक के दस्तावेजों की जांच नगरा थाने और एलआईयू कार्यालय आई। इसके बाद पुलिस और एलआईयू विभाग डुमरिया बोझ देवकली गई, जहां ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि इरशाद नाम का कोई युवक नहीं है। एक गुफरान नाम का युवक मनियर थाना क्षेत्र के चकफूल गांव में रहता है। जिसके पूर्वज करीब तीन दशक पूर्व पैतृक संपत्ति बेचकर चकफूल गांव में नवारसा पर जाकर बस गए। जिसके आधार पर पुलिस व एलआईयू विभाग ने जांच की तो इरशाद नाम से आवेदन करने वाला युवक मनियर थाना क्षेत्र के चकफूल गांव का निवासी निकला। इसके विरुद्ध मनियर थाने में एनसीआर दर्ज है। पुलिस व एलआईयू विभाग ने अपनी आख्या एसपी को दी। जिसे एसपी ने गंभीरता से लिया और आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद नगरा पुलिस ने युवक को गांव से गिरफ्तार कर उसके विरूद्घ फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में धोखाधड़ी व पासपोर्ट अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी गुफरान ने बताया कि नरहेजी पीजी कालेज में स्नातक का छात्र है। बताया कि उसका घर नगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया बोझ देवकली में पूर्व में था। वर्तमान में वह मनियर थाना क्षेत्र के चकफूल गांव में रहता है। उसपर मनियर थाने में एनसीआर दर्ज है। बताया कि एजेंट के कहने पर गुफरान से इरशाद नाम बदलकर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद पुलिस ने वांछित एजेंट गोपाल गुप्ता के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि नगरा एसओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed