फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फार्म के साथ 100 रुपया लेना एनजीओ को पड़ा महंगा

फार्म के साथ 100 रुपया लेना एनजीओ को पड़ा महंगा

Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
फार्म के साथ 100 रुपया लेना एनजीओ को पड़ा महंगा
बैरिया। नेशनल डिजिटल लिट्रेसी मिशन नामक एक एनजीओ द्वारा कम्प्यूटर एजुकेशन टेस्ट-2017 की परीक्षा थाना क्षेत्र के बैजनाथ छपरा स्थित निजी विद्यालय में बुधवार को आयोजित की गई थी। जहां परीक्षा देने के लिए फार्म के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व एक सौ रुपया लिया जा रहा था। जिसका विरोध रेवती थाना क्षेत्र के सियरहिया निवासी भरत यादव ने किया। इसे लेकर अन्य लोगाें ने भी हंगामा किया। इसी बीच किसी ने 100 नंबर को सूचना दे दिया। सूचना पर पहुंची 100 नंम्बर पुलिस ने एनजीओ के मनियर ब्लाक क्वोडिनेटर व बिहार के सिवान नई बस्ती निवासी संजय कुमार, रेवती ब्लाक क्वोडिनेटर व बिहार के ग्राम मैरवा जिला शिवान निवासी आकाश कुमार व बैरिया ब्लाक क्वोडिनेटर बिहार के मैरवा ग्राम के जिला सिवान निवासी अजय कुमार को हिरासत में लिया तथा 90 परीक्षा फार्म को कब्जा में लिया। पुलिस ने छात्र भरत यादव के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया। इस मौके पर निखिल उपाध्याय, डब्लू सिंह, अमिताभ उपाध्याय, चंद्रभूषण सिंह, सुनील यादव, राधेश्याम, रमेश, अशोक आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed