फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हांफती रही पुलिस, नहीं मिला शव

हांफती रही पुलिस, नहीं मिला शव

Fri, 22 Feb 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
हांफती रही पुलिस, नहीं मिला शव
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर(बाजिदपुर) गांव में गुरुवार रात दहेज को लेकर 22 वर्षीय विवाहित की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। मायके वालों की सूचना पर शुक्रवार की भोर से ही शव खोजने के लिए दोकटी पुलिस दियारा का खाक छानती रही। लेकिन शव बरामद नहीं कर सकी। जबकि घटना के बाद से विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव निवासीनी तेतरी उर्फ हेवान्ती की शादी 01 जून 2017 को रामपुर (बाजिदपुर)निवासी भीम यादव से हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में तेतरी की मां तारामूनी देवी ने बताया कि शादी के बाद से उसके ससुराली हमेशा से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसमें भीम यादव, मुनमुन, देवर दीवान व उसकी पत्नी, सास राज कुमारी के साथ दरोगा यादव, अवधेश यादव, बुटन यादव पर आग से जलाकर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि दहेज के लिए उसकी बेटी को बेटी की जलाकर हत्या कर दी गई शव भी गायब कर दिया। उधर, पुलिस शव की तलाश मे भटक रही है।
विज्ञापन

एसएचओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव की खोज हो रही है तहरीर भी मिली है। कार्रवाई की जाएगी। ससुराली घर छोड़ कर भागे हुए हैं घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने निरीक्षण किया। कुछ सबूत भी वहां से इकट्ठा कर पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed